Gorakhpur News: सिक्सलेन से हटेंगी हाइड्रा-फराना, बनेगी सुरक्षित पार्किंग
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर के सिक्सलेन मार्ग पर खड़ी होने वाली हाइड्रा और फराना मशीनों के लिए जल्द ही सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने नायब तहसीलदार प्रथम को उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। पार्किंग विकसित होने के बाद निर्धारित शुल्क लेकर मशीनों को वहां खड़ा कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने यह निर्णय क्रेन ऑपरेटर समिति के प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात के बाद लिया है। समिति के सदस्य बब्बू खान, मुसाफिर सिंह, शकील अहमद, लकी समेत 12 संचालकों ने सोमवार को अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की। बताया कि ट्रांसपोर्टनगर के सिक्सलेन मार्ग पर करीब 35 हाइड्रा और 12 फराना मशीनें खड़ी होती हैं। अलग पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर अव्यवस्था और यातायात प्रभावित होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.