Gorakhpur News: सिक्टौर बाजार में दोपहिया-स्कूटी की टक्कर, चालक की मौत
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर बाजार में रविवार रात करीब 9:30 बजे दोपहिया वाहन और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में दोपहिया वाहन चालक महेंद्र कुमार (41) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र कुमार पुत्र स्व. विद्या प्रसाद निवासी भीटहा, थाना उरुवा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान सिक्टौर बाजार में उसकी स्कूटी की महेंद्र के दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद महेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूटी सवार भी चोटिल हुआ है। घटना की सूचना पर खोराबार पुलिस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.