गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय द्वितीय विमला देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार एवं वागर्थ पत्रिका के संपादक डॉ शंभुनाथ ने कहा कि साहित्य का दायित्व समाज के सवालों और मनुष्य की संवेदना से जुड़ना है। साहित्य को सत्ता के प्रभाव से मुक्त रहकर अपने समय के प्रश्नों, असहमतियों और सामाजिक सरोकारों को स्वर देना चाहिए। उन्होंने सम्मान के लिए कुशीनारा उच्च अध्ययन संस्थान के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- हिंसा और फासीवाद की आहट को पहचान रहे थे परमानंद श्रीवास्तवसम्मान समारोह स्थानीय बौद्ध संग्रहालय में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कवि अरुण कमल ने शंभूनाथ को सम्मानित किया। उन्हें स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र, उत्तरीय और 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। प्रो. सदानंद शाही ने कहा कि शंभूनाथ दशकों से भार...