Gorakhpur News: सास-बहू के नोकझोंक ने सबको हंसाया
गोरखपुर, नवम्बर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता । चौथे गोरखपुर रंग महोत्सव के दूसरे दिन बदलते परिवेश में समकालीन पारिवारिक सच्चाई को हास्य, व्यंग्य और भावनाओं के रंगों में परोसा गया। महोत्सव की मेजबान संस्था अभियान थियेटर ग्रुप ने नाटक मटन मसाला चिकन चिल्ली के प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों को हंसाने के साथ ही सोचने पर मजबूर भी किया । मटन मसाला चिकन चिल्ली एक सामान्य भारतीय परिवार की बहुत ही दिलचस्प कहानी है। नाटक के केंद्र में सास और बहू हैं, जो एक ही घर में रहते हुए दो अलग-अलग पीढ़ियों की सोच, जीवनशैली, आदतों और अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। नाटक में सास को खलनायिका और बहू को पीड़िता या इसके विपरीत, किसी एक को सही और दूसरे को गलत साबित करने की बजाय दोनों के व्यवहार के पीछे मौजूद पीढ़ीगत सोच और भावनाओं को सहजता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.