गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। भोर की पहली किरण के साथ ही भगवान भोलेनाथ के प्रिय माह श्रावण का शुभारंभ हो गया। गुरुवार को पहले दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ती नजर आई। सुबह से ही शिव भक्त नंगे पांव शिवालयों की ओर हर-हर महादेव का जयघोष लिए बढ़ते नजर आए। शिवालय पहुंचकर श्रद्धालु जयकारों के बीच अपने आराध्य का दर्शन प्राप्त करते रहे। शहर के गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पूजन-आराधन किया गया। गुरुवार को थाली में मंदार पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूर, कपूर, अगरबत्ती सहित भगवान शिव की प्रिय हर वस्तु लेकर श्रद्धालुओं ने भक्ति और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ का दूध, जल, कुश, शहद आदि से अभिषेक किया। इसी क्रम में महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, मानसरोवर...