गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों में इस्तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन का सुरक्षित निस्तारित किया जाएगा। गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने मंडल के सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को प्रत्येक शौचालय में ढक्कनयुक्त डस्टबिन, पानी साबुन और सफाईकर्मियों के लिए ग्लव्स उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। कहा है कि जहां इसीनेटर नहीं है, वहां निर्धारित मानकों के अनुसार गड्ढे में अपशिष्ट निस्तारण होगा। प्रत्येक जिले में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित होंगे। तीन दिन में एमएचएम नोडल कंसल्टेंट नामित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...