गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: चिलुआताल संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर टोला केवटहिया में सामान लेने जा रहे युवक को कुछ नामजद और अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पिता और एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केवटहिया निवासी दिलीप पुत्र सुदामा ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह गांव के चौराहे पर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही वृंदावन, अजय, निखिल, अनीस और गणेश समेत कुछ अज्ञात लोग उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता सुदामा और पिंटू को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर र...