Gorakhpur News: सामान का पैसा मांगने पर कुल्हाड़ी से हमला, दंपती पर केस
गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के चकमहेशपुर गांव में दुकान से सामान लेने के बाद रुपये मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने पत्नी के साथ मिलकर दुकानदार के परिवार पर हमला कर दिया। चकमहेशपुर निवासी यशोदा पत्नी इकबाल अहमद ने तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम उनके पड़ोसी इखलाक अहमद दुकान से सामान लेकर गए। जब उनके बेटे ने सामान का पैसा मांगा तो वह नाराज हो गए। आरोप है कि इखलाक अपनी पत्नी नूरजहां के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। विरोध करने पर दोनों ने यशोदा, उनके पति और बच्चों की पिटाई कर दी। इसी दौरान इखलाक ने कुल्हाड़ी से उनके पति के पैर पर वार कर दिया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.