Gorakhpur News: सात दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ
गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: फोटो- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को सात दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 'स्वस्थ जीवन व संतुलित मन: योग के साथ' विषय पर आयोजित कार्यशाला में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की डॉ. प्रज्ञा सिंह मुख्य अतिथि रहीं। कहा कि योग मन को स्थिर और संयमित रखने के साथ कार्यक्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों से अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को शामिल करने की अपील की। कार्यशाला की प्रस्तावना संयोजक डॉ. अवधेश कुमार शुक्ला ने रखी और संचालन डॉ. नितीश शुक्ला ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.