Gorakhpur News: सात एकड़ में हो रही अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शुक्रवार को रामगढ़ रजही और रामपुर चौरी में करीब सात एकड़ क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर किए गए निर्माण और प्लाटिंग से जुड़े ढांचे भी हटाए गए। रामपुर चौरी में मुन्ना यादव की ओर से करीब दो एकड़ भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। उधर थाना एम्स क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ रजही में चन्दन सिंह की ओर से करीब पांच एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग की डीपीसी तोड़ी गई। दोनों स्थानों पर प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कराया।जीडीए के प्रभारी प्रवर्तन अजय कुमार पाण्डेय और पीठासीन अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में ज्योति राय, अवर अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.