Gorakhpur News: साईं क्लिनिक से मोटर-इन्वर्टर समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर
गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: बांसगांव/कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार स्थित साईं क्लिनिक में बुधवार रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर क्लिनिक का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और मोटर, इन्वर्टर सहित कई जरूरी उपकरण चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह क्लिनिक खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्लिनिक संचालक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि रोज की तरह रात में क्लिनिक बंद कर घर चले गए थे। सुबह पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा कि मोटर, इन्वर्टर और अन्य जरूरी सामान गायब था। चोरों ने पूरे क्लिनिक को खंगाल दिया था। चोरी से क्लिनिक के संचालन पर भी असर पड़ा है। घटना की सूचना तत्काल बांसगांव पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.