गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर फ्रॉड का शिकार हुई महिला के खाते से निकाले गए 50 हजार रुपये को कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने वापस करा दिया। टीम ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराकर धनराशि होल्ड कराई। इसके बाद संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर बुधवार को पीड़िता के खाते में पूरी रकम वापस करा दी गई। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने आवेदिका के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसकी जानकारी होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने की साइबर हेल्प डेस्क से शिकायत की। टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही एमआरएम पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए...