गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। फ्री ट्रैवल और तीन वर्ष तक पूरे भारत में मुफ्त होटल पास का झांसा देकर साइबर अपराधी ने एक व्यक्ति के आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 9790 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने जागरूकता दिखाते हुए समय से राजघाट थाने को सूचना दी और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। साइबर नोडल उपनिरीक्षक वैभव विश्वकर्मा ने अनहद इनफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नोडल से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध ट्रांजेक्शन रुकवाया। इसके बाद साइबर हेल्पडेस्क टीम राजघाट ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 9790 रुपये उसके क्रेडिट कार्ड में रिफंड करा दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...