Gorakhpur News: साइबर ठगी के 8.68 लाख रुपये पुलिस ने वापस कराए
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 8,68,582 रुपये वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार, दो अप्रैल 2025 को अज्ञात जालसाजों ने ऑनलाइन टास्क और कमाई का झांसा देकर पीड़ित के पिता के खाते से 8,68,582 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। रकम निकालने के लिए दोबारा 9.50 लाख रुपये जमा करने को कहा गया, तब पीड़ित को ठगी का पता चला। उसने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।साइबर हेल्प डेस्क ने बैंकिंग चैनल से समन्वय कर रकम ट्रेस कराकर होल्ड करा दी। इसके बाद न्यायालय से रकम वापस कराने का आदेश प्राप्त किया गया। पुलिस के अनुसार टाटा कैपिटल लिमिटेड की ओर से आपत्ति दाखिल किए जाने के बाद लगातार पत्राचार, समन्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.