Gorakhpur News: साइबर ठगी के आरोपी की तलाश में गोरखपुर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महाराष्ट्र के जालना जिले की साइबर पुलिस साइबर ठगी के एक मामले में आरोपियों की तलाश में गोरखपुर पहुंची। टीम ने महराजगंज निवासी मामले के मुख्य आरोपी और गोरखपुर के राजही निवासी विजय मौर्य के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, जालना साइबर थाने में दर्ज मुकदमे के तहत जांच चल रही है। मामले का मुख्य आरोपी महराजगंज का रहने वाला है।जांच में सामने आया था कि मुख्य आरोपी ने आखिरी बार राजही निवासी विजय मौर्य से बातचीत की थी। इसके बाद से मुख्य आरोपी का मोबाइल बंद आ रहा है। टीम ने विजय मौर्य से पूछताछ की, लेकिन मुख्य आरोपी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। महाराष्ट्र पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.