Gorakhpur News: साइबर ठगी की शिकार महिला को वापस मिले 15,140 रुपये
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: खोराबार। खोराबार थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग की शिकार महिला के 15,140 रुपये वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने महिला की एडिटेड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल रकम होल्ड कराई और न्यायालय की अनुमति के बाद संबंधित बैंक के माध्यम से पूरी राशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.