Gorakhpur News: साइकिल सवार अनियंत्रित होकर बाइक से भिड़ा, दोनों घायल
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित साइकिल सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में साइकिल और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साइकिल सवार आलोक पुत्र श्रीराम अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.