गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुंड धाम पर संस्कार भारती की महानगर इकाई द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्त होते हुए सूर्य को अर्ध्य देने और घाट पर दीपों को प्रज्जवलित करने से हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया डॉ संजीत कुमार गुप्ता ने संस्कार भारती के इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को भरपूर आनंदित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्येय गीत से हुई, जिसे डॉ. शरद मणि त्रिपाठी की टीम के गायक कलाकार प्रणव पांडे एवं साथी कलाकार ने प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आस्था और सामाजिक एकता का दिखा संगम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धान्या संगीत संस्थान की रितु सराफ शिव व...