Gorakhpur News: सांप के डसने से महिला की मौत
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया। पीपीगंज क्षेत्र के बुढेली गांव में रविवार रात सो रही महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जानकी देवी रात में घर में सो रही थीं। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को सर्पदंश की आशंका हुई। उन्हें पहले सीएचसी जंगल कौड़िया ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे पति विजय और दो नाबालिग बेटों को छोड़ गई हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: सांप के डसने से महिला की मौत, परिजन बेहाल ग्रामीणों ने बरसात में बढ़ रहे सर्पदंश के मामलों को देखते हुए गांवों में साफ-सफाई और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.