गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में सोमवार की शाम एक दुकान पर समोसा खाने गई किशोरी का एक युवक से विवाद हो गया,जिसके बाद आरोपित ने किशोरी की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के लिए भटहट सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर ली। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक किशोरी अपनी सहेली के घर आई थी। दोनों सहेलियां घर से करीब 100 मीटर दूर समोसा खाने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद किशन चौहान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर किशन ने किशोरी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके ...