Gorakhpur News: सहायक प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल, अभिभावक ने मांगी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में समाजशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया को लेकर एक अभ्यर्थी के अभिभावक ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक जय प्रकाश राय ने आरोप लगाया है कि राजभवन द्वारा 18 मई 2021 को जारी सहायक प्रोफेसर चयन नियमावली का पालन नहीं किया गया और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन(पीपीटी) की प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों से अलग तरीके से कराई गई। उनका कहना है कि नियमावली के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को चयन समिति की उपस्थिति में एक विषय देकर उसी पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तैयार कराया जाना था। जबकि, चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से पहले तीन विषय पूछे गए और बाद में परीक्षक ने उनमें से एक विषय चुनकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.