Gorakhpur News: सहजनवा तहसील की सीढ़ियों से गिरकर किसान की मौत
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा तहसील परिसर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में सीढ़ियों से गिरने से 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किसान चकबंदी संबंधी कार्य के लिए तहसील की ऊपरी मंजिल स्थित कार्यालय जा रहे थे। हादसे के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तहसील कर्मी तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र की घघसरा चौकी अंतर्गत तिवरान ग्राम पंचायत के चुड़िहरा निवासी सुखई (65) गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के सिलसिले में अपने बेटे रविंदर के साथ तहसील आए थे। रविंदर बाइक खड़ी करने लगे, जबकि सुखई अकेले ही ऊपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.