गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। भीमापार के केशोकुरहा पुलिया के पास गुरुवार शाम पानी से भरे खेत में 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सीहापार निवासी जोगिंद्र पुत्र रामतेज के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, जोगिंद्र शराब पीने का आदी था और नाले व पोखरों में मछली पकड़ता था। उसके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। पत्नी गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...