Gorakhpur News: सहजनवां में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: सीहापार हॉल्ट के पास हादसा, गोरखपुर से घर लौट रहे थे लक्ष्मण सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद।गोरखपुर से काम निपटाकर घर लौट रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार देर शाम सीहापार हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान धुरियापार निवासी लक्ष्मण पुत्र रामलाल के रूप में की।सहजनवा क्षेत्र के धुरियापार निवासी लक्ष्मण शनिवार को गोरखपुर गए थे। वापस लौटते समय शाम को सीहापार हॉल्ट के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास बुजुर्ग का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक लक्ष्मण तीन पुत्रों के पिता थे। उनके बीच वाले पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसा किस ट्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.