गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार/ककरही, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के भूपगढ़ गांव में ससुराल आए एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने पोखरे में शव उतराता देखा तो उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोला थाना क्षेत्र के शरम (परवरपार) गांव निवासी बलिराम (38) की अपने ससुराल भूपगढ़ गया था। परिजनों के मुताबिक बलिराम शराब पीने का आदी था और अक्सर ससुराल आता-जाता रहता था। गुरुवार को भी वह ससुराल आया था और शराब के नशे में था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गंगा की लहरों में समाया किशोर, दूसरे दिन मिली लाश बताया जा रहा है कि वह गांव में स्थित प...