Gorakhpur News: सलाद देने में देरी पर वेटर को पीटा, कंधा टूटा
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर स्थित कैंटीन में सलाद देने में देरी होने पर चार युवकों ने वेटर की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने कुर्सी और लात-घूंसों से वेटर को पीटा, जिससे उसका बायां कंधा टूट गया। बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी सोनू चौहान (30) ट्रांसपोर्टनगर स्थित कैंटीन में वेटर है। सोनू ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर को चार युवक कैंटीन में खाना खाने पहुंचे थे। वह सभी का ऑर्डर एक-एक कर पहुंचा रहे थे। आरोप है कि वकील निषाद नामक युवक ने सलाद लाने में कुछ देरी होने पर गाली-गलौज करने लगा।सोनू ने विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.