गोरखपुर, सितम्बर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सदर तहसील के सर्वे चेयरमैन पर सरकारी अभिलेख में महिला और उसके बेटों का नाम दर्ज कराने के नाम पर 72 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। खजनी क्षेत्र निवासी शंकर दिग्विजय निषाद की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से कैंट थाने में मंगलवार को आरोपी अशोक कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शंकर दिग्विजय निषाद ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी बहन कालिन्दी और उनके तीन बेटों चन्द्रकेश मणि, इन्द्रजीत और नन्दलाल का नाम सरकारी अभिलेख में दर्ज कराया जाना था। आरोप है कि सदर तहसील के सर्वे चेयरमैन अशोक ने इसके लिए फरवरी 2026 में 72 हजार रुपये की मांग की। रकम की मांग के बाद काल...