गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में बच्चों के साथ गांव के बाहर खेल रही बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया। आनन फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो टोला हेलानी निवासी संतोष चौहान की 7 वर्षीय बेटी जानवी मंगलवार की शाम बच्चों के साथ गांव के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...