गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचन्द्र बोस नगर सूर्यकुण्ड में राष्ट्रीय एकात्मा एवं सांस्कृतिक स्वाभिमान जागरण के लिए शुक्रवार को सामूहिक वन्दे मातरम् 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रान्त के सहमंत्री चन्द्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि वन्दे मातरम् भारत के राष्ट्रीय चेतना का अमर स्वर है। उन्होंने कहा कि यह गीत केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, स्वाभिमान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का सनातन मंत्र है। अध्यक्षीय उद्बोधन विद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री डा. अश्वनी कुमार वर्मा ने दिया। इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत कर परिचय कराया। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु...