Gorakhpur News: सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व छात्रों को जोड़ने पर जोर
गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में शनिवार को पूर्व छात्र परिषद की बैठक आयोजित हुई। इसमें विद्यालय के विकास, पूर्व छात्रों को एक मंच से जोड़ने तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ. सृजन श्रीवास्तव ने कहा कि सत्रवार पूर्व छात्रों का विवरण जुटाकर उन्हें परिषद से जोड़ा जाएगा। बैठक में कृष्ण चंद्र गांधी, भाऊराव देवरस और नानाजी देशमुख की प्रतिमाओं के अनावरण की योजना पर भी चर्चा हुई। पूर्व छात्र परिषद के प्रमुख एस.एन. कुशवाहा ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण शक्ति होते हैं।अंत में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने सभी पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास में उनके सहयोग की सराहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.