गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर, एकला नं. 2, गुलहरिया में शनिवार को छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल कैप्टन आदित्य यादव एवं अनन्या यादव सहित चारों सदनों के हाउस कैप्टनों ने अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के अंतर्गत आजाद हाउस से अनुज सहानी एवं हर्षिता, रानी लक्ष्मीबाई हाउस से आदित्य गुप्ता एवं शालिनी, बिस्मिल हाउस से अंश कुमार एवं आराध्या तथा शिवाजी हाउस से अंशुमान सिंह एवं प्रियंका ने हाउस कैप्टन के रूप में शपथ ली। मुख्य अतिथि आचार्य बृजेश मणि मिश्र ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या काजल किरण मल्ल ने सभी को शुभकामनाएं दीं। संचालन अभिनंदन सिंह एवं तान्या श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अवसर भाजप...