Gorakhpur News: सरयू नदी में डूबे वृद्ध का नहीं चला पता
गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार। गोला कस्बा के वार्ड संख्या-7 बड़ी मस्जिद निवासी 75 वर्षीय हबीबुल्लाह गुरुवार सुबह सरयू नदी के पक्का घाट पर डूब गए। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के अनुसार, वह घाट पर हाथ-पैर धो रहे थे, तभी असंतुलित होकर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने पर लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। हबीबुल्लाह पहले कटहल का व्यापार करते थे और इन दिनों अस्वस्थ चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच की और एसडीआरएफ टीम की मदद से खोजबीन शुरू कराई। लेकिन, देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Siwan News सरयू नदी में छह दिन पहले डूबे अधेड़ का नहीं मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.