गोरखपुर, नवम्बर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से सरकार की उपलब्धियों वाली पाती प्रबुद्ध वर्ग के पास भेजी जा रही है। इसमें चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट, चिकित्सक से लेकर व्यापारी शामिल हैं। पत्र में वर्ष 2017 से पहले के अपराध और माफियाराज का जिक्र है। पाती में पिछले दस साल की उपलब्धियों के आधार पर समर्थन की अपील की गई है। सीएम की तरफ से भेजी गई पाती को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग आभार जता रहे हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट शिशिर दूबे और अखिलेश्वर दुबे पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखते हैं कि मुख्यमंत्री की तरफ से पत्र में जो बात कही गई है, उसका अनुभव प्रदेश का हर वाशिंदा कर रहा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सूबे की 403 सीटों पर जन चौपाल से ज...