गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: बेलाकांटा/पिपराइच, हिटी। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में बीती रात चोरों ने कंप्यूटर लैब में सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख के उपकरण चोरी कर लिए। प्रधानाध्यापिका सरिता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विद्यालय में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए आधुनिक लैब स्थापित है। रात में चोरों ने लैब में सेंध लगाकर एक कंप्यूटर सिस्टम, एक प्रिंटर, एक साउंड सिस्टम और दो इन्वर्टर बैटरियां चुरा लीं। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...