गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार। नगर पंचायत गोला के वार्ड-17 निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए एसडीएम गोला को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जनवरी 2024 में खरीदी गई भूमि तक पहुंचने के लिए नगर पंचायत के नक्शे में सरकारी रास्ता दर्ज है, लेकिन पड़ोसी ने उस पर कब्जा कर आवागमन बाधित कर दिया है। शिकायत पर पहले रास्ता खाली कराया गया था, लेकिन दोबारा अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम से रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...