Gorakhpur News: समूह की महिलाओं के खातों से लाखों रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 4 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना पुलिस ने समूह की महिलाओं के बैंक खातों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निकालने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दयानंद यादव एक फाइनेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर था। उसने समूह की महिलाओं को विश्वास में लेकर उनके बैंक खाते खुलवाए और ओटीपी समेत अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। बाद में कूटरचित तरीके से उनके खातों से लाखों रुपये निकालकर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.