Gorakhpur News: समाधान दिवस में उठी लेकव्यू अपार्टमेंट परिसर में मंदिर निर्माण की मांग
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर विकास प्राधिकरण में गुरुवार को प्राधिकरण समाधान दिवस में भूमि, भवन मानचित्र और अवैध निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 22 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। सुनवाई के दौरान 07 मामलों का तत्काल निस्तारण हुआ जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।
समस्या उठाने वाले आवेदक लेकव्यू अपार्टमेंट निवासी पंकज गुप्ता ने अपार्टमेंट परिसर में मंदिर निर्माण की अनुमति से संबंधित आवेदन दिया। उपाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता को नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने को कहा। वहीं, तिवारीपुर निवासी बबलू ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण किए जाने की शिकायत की। उपाध्यक्ष ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.