गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय, सिविल लाइंस में मंगलवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य अनन्य प्रताप शाही ने महंत द्वय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। दोनों पीठाधीश्वरों ने गोरक्षपीठ को आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय जागरण का केंद्र बनाया। उन्होंने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ ने शिक्षा और सेवा के माध्यम से समाज के विकास पर जोर दिया। वहीं, महंत अवेद्यनाथ ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, अनुशासन और सेवा को समाज के विकास का आधार बनाया। ...