Gorakhpur News: समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार : संगीता
गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने शनिवार को डुमरी खुर्द स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
समस्याओं का निस्तारण सांसद ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिया। जनता दर्शन में सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व, पेंशन, आवास समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। सांसद यादव ने अधिकारियों को कहा कि पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किए जाएं।
जनता के साथ संवाद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.