Gorakhpur News: सभासद से विवाद, आपसी सहमति से सुलझा
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 की सभासद के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के विवाद में शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद समेत कई लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान नगर के संभ्रांत लोगों की पहल पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। काफी देर चली बातचीत के बाद दोनों पक्ष विवाद समाप्त करने पर सहमत हो गए। शिकायतकर्ता ने मुकदमा दर्ज न कराने की लिखित सहमति दी। थाना प्रभारी की मौजूदगी में माफीनामा व सुलहनामा तैयार होने के बाद पूछताछ के लिए लाए गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: पिंक बूथ ने कराई सुलह, खुशी-खुशी ससुराल गई महिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.