गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के रकोली गांव निवासी राजेश कुमार यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर थाना गोला में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर मारपीट, अभद्रता और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि थाने बुलाकर उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई तथा उनकी तहरीर भी फाड़ दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, जबकि उनके विरुद्ध कार्रवाई कर दी गई। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...