Gorakhpur News: सब्जी बेच रहे युवकों से मारपीट, छत पर केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सनगद गांव में ई-रिक्शा से सब्जी बेचने गए तीन युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, सोमवार शाम रास्ता संकरा होने के कारण भैंस के सड़क से नीचे उतरने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद रामचंदर यादव व पांच-छह अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में विपीन, राज और विवेक मिश्रा घायल हो गए। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.