Gorakhpur News: सफाई गैंग की हर गतिविधि की होगी जियो टैगिंग
गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के नाला गैंग, इमरजेंसी गैंग और क्यूआरटी टीम में कर्मचारियों की कम उपस्थिति पर अब सख्ती शुरू हो गई है। निरीक्षण में कई गैंग में आठ के बजाय चार-पांच कर्मचारी ही मौजूद मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी टीमों को रोजाना जियो टैग फोटो के साथ उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। काम शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद कर्मचारियों की जियो टैग फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डालनी होगी। अनुपस्थित कर्मचारियों के नाम भी रोजाना ग्रुप में भेजने होंगे। नगर आयुक्त अजय जैन ने जोनल लिपिकों को रोजाना अनुपस्थित कर्मचारियों का विवरण दर्ज कर उनके वेतन में कटौती करने के निर्देश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.