गोरखपुर, सितम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का फोकस मुख्यमंत्री के गृह जनपद में पार्टी की मजबूती पर है। जिले में टिकट की दावेदारी को लेकर गुटबाजी का मामला पहुंचने पर अखिलेश ने गोरखपुर में पिछले दो विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को लखनऊ तलब कर लिया। इस दौरान पार्टी नेताओं को गुटबाजी दूर करने और पार्टी को मजबूती देने की नसीहत दी। बताया जाता है कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सपा सुप्रीमो ने करीब एक घंटे तक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग सीटों पर दावेदारी कर रहे सपा नेताओं की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि जिले में एक को छोड़कर अन्य किसी सीट पर अभी प्रत्याशी तय नहीं है। उन्होंने कुछ सदस्यों द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के तरीके पर भी नाराजगी जताई। ...