गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब सभागार में तीन अक्टूबर को सपा नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है। कैंट थाने के एसएसआइ विनोद सिंह ने पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह और उनके बेटों कमलेश व विमलेश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने इसे नामंजूर करते हुए विवेचक को पहले मामले में साक्ष्य एकत्र करने का निर्देश दिया है। पुलिस अब वीडियो फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। तीन अक्टूबर को प्रेस क्लब सभागार में सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम की प्रेस वार्ता के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पूर्व सपा जिला...