गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। चढ़ावा चोरी के मामले में सपा कार्यकर्ता द्वारा कुछ दिन पूर्व पोस्टर लगाने का मामला अभी ठंडा नही हुआ था कि मंगलवार को रोडवेज के पास स्थित विश्वविद्यालय चौराहे के पास किसी ने सपा के बड़े नेताओं के खिलाफ विवादित पोस्टर लगा दिया। इस पोस्टर ने महानगर में राजनीतिक पारा चढ़ा दिया। भड़के सपा नेताओं ने पोस्टर को फाड़कर अपना विरोध जताया। बताया जाता है कि विवि चौराहे के पास बड़ी सी होर्डिंग पर मंगलवार की सुबह विवादित बैनर-पोस्टर लगा मिला। यह भी पढ़ें- Mathura News: अखिलेश और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के लगे विवादित होर्डिंग इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व सीएम मुलायम सिंह या...