Gorakhpur News: सद्भावना एवं एनई रेलवे मुख्यालय ने दर्ज की जीत
गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के अंतर्गत नौवें दिन सोमवार को शानदार खेल देखने को मिला। मुकाबलों में सद्भावना फुटबॉल क्लब ने गोरखपुर फुटबॉल क्लब को 1-0 तथा एनई रेलवे मुख्यालय ने केपीएस खोराबाद को 4-0 से पराजित कर बढ़त हासिल की। पहले मैच के निर्णायक मोहम्मद फारूक, अमरनाथ, घनश्याम सिंह और रतन सिंह रहे। वहीं, दूसरे मैच के निर्णायक रहमतुल्लाह, आमिर खान, मोहम्मद फारूक और ओमप्रकाश गौड़ रहे। इस अवसर पर हमजा खान, डॉ. अमिल हयात खान, आरके यादव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. गौरव यादव, भूपेंद्र मिश्रा, सुधांशु श्रीवास्तव, फकरुद्दीन अली, संजय साहनी, मोहम्मद नसीम, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.