गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। तारामंडल स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित राम कथा के पांचवें दिन कथा व्यासचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अधर्म के विनाश के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का अवतार हुआ। उन्होंने कहा कि बुराई चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, उसका अंत निश्चित है। जब-जब धरा पर अन्याय बढ़ता है तब न्याय और सत्य की स्थापना के लिए किसी ने किसी ने किसी रूप में सकारात्मक शक्तियों का उदय होता है। उन्होंने कहा कि सत्य की सदा जीत हुई है। इस अवसर पर आचार्य विजय कौशल, आचार्य अभिषेक मिश्रा, दिवेदु नाथ श्रीवास्तव, अरुण कर्मचारी, विनय कुमार सिंह, राणा पाठक, समाजसेवी मंजीत श्रीवास्तव (बाबु), राजेंद्र दिवेदी पन्नू, अविनाश श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, प्रशांत श्रीवास्तव, हिमांशु मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, सर्वेश दुबे, न...