Gorakhpur News: सत्तर फीसदी साफ हुआ नाला, 20 डंपर निकली सिल्ट
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। डोमिनगढ़ नाला से सावित्री हास्पिटल के पास 50 मीटर हिस्से में सिल्ट निकासी का काम लगातार छठवें दिन भी जारी रहा। शिफ्टवार शाम 07 बजे तक सफाई मित्रों ने 20 डंपर सिल्ट निकाला। हालांकि नाला पर निर्मित दोनों मकानों का फर्श काट कर उसके नीचे सफाई करना काफी मुश्किल भरा काम रहा। फिलहाल 70 फीसदी तक काम पूरा हो गया है। जोनल अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार तक नाला की तल्लीझाड़ सफाई की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। उन्होंने अब तक के काम के लिए सफाई मित्रों का भी हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दशकों पुराने इस नाले की कभी सफाई नहीं हो पाई थी लेकिन नगर आयुक्त अजय जैन के कड़े रुख और मिले सहयोग से यह संभव हो सका। सिल्ट को तत्काल पोकलेन और जेसीबी से उठवाया गया। हालांकि नाला से सिल्ट निका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.