गोरखपुर, जुलाई 6 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज। तहसील कैंपियरगंज के वरिष्ठ दस्तावेज लेखक चुन्नू लाल उर्फ सत्यप्रकाश श्रीवास्तव (64) का सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात भोजन करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। सोनौली मार्ग पर ब्लॉक तिराहे के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Gaya News: बेलागंज: एनएच 22 पर वाहन की टक्कर से बाइक ...